मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विजयादशमी के पावन अवसर पर रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की। इस अवसर पर सीएम साय ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे शास्त्रचिन्ता प्रवर्तते।’ विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं माँ भगवती की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। धर्म, सत्य और न्याय की विजय का यह महापर्व हमें शक्ति के साथ संयम तथा सामर्थ्य के साथ कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। जगज्जननी माँ दुर्गा के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़े तथा हर परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



