मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ एक सार्थक बैठक हुई, जिसमें हमारे व्यापक संबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स, रक्षा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग का विस्तार और हमारी महत्वाकांक्षाएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। भारत-यूएई संबंध, एक ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में किए गए अपने वादे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



