मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर आज इंदौर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। विजयादशमी का यह पर्व हमें सत्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से पुलिस सेतु ऐप भी लॉन्च किया। यह ऐप आम जनता और पुलिस के बीच संवाद, पारदर्शिता और स्मार्ट पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगा। साथ ही सीएम यादव ने आइडियल टाउन ऑन रोड सेफ्टी पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम से पहले नारी शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतीक महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



