रक्षा मंत्री ने एससीओ के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया

0
98
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुशांबे में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के लिए एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद का कोई भी औचित्य नहीं हो सकता और इससे निपटने में कोई दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि कनेक्टिविटी के मामले में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि एससीओ की सफलता युवाओं, उद्यमियों, किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करने में निहित है।

News Source : Social Media

Image Source : X @SpokespersonMoD

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here