मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर शासकीय आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम धामी ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ukcmo
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



