मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में द्वारका श्री रामलीला द्वारा आयोजित विजयदशमी महोत्सव में भाग लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में द्वारका श्री रामलीला द्वारा आयोजित विजयदशमी महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का वध अधर्म, अत्याचार और अहंकार के अंत का शाश्वत उद्घोष है। जब-जब अधर्म ने मर्यादा को चुनौती दी है, तब-तब धर्म की शक्ति ने उसका विनाश किया है। विजयदशमी का यह पावन पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए अधर्म और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा समस्त दिल्लीवासियों पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा सभी को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की शक्ति मिले। जय श्रीराम! जय-जय सियाराम!”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



