मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दशहरा के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध जाखू मंदिर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से पूरा वातावरण भक्तिमय है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भगवान श्रीराम जी मर्यादा, कर्तव्य और लोककल्याण के प्रति समर्पण का आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और प्रदेश के हित में कार्य करना ही इस पर्व की सार्थकता है। प्रभु श्रीराम जी से सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



