भोपाल : सीएम यादव ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर लाल परेड मैदान में आयोजित ‘स्मृति दिवस परेड समारोह 2026’ में सहभागिता की

0
88
भोपाल : सीएम यादव ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर लाल परेड मैदान में आयोजित ‘स्मृति दिवस परेड समारोह 2026’ में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित ‘स्मृति दिवस परेड समारोह 2026’ में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा सीएम मोहन यादव को परेड की सलामी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों पर देश को गर्व है। दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच अगर देश में लोकतंत्र सुरक्षित है, तो उसमें हमारे पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में हमारे जवानों का योगदान अविस्मरणीय है। शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि में से 50% पत्नी एवं 50% माता-पिता को देने का निर्णय उनके प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here