मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन कर आयोजित महोत्सव में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥ विजयादशमी के पावन अवसर पर जयपुर के आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन कर आयोजित महोत्सव में सम्मिलित हुआ तथा उपस्थित जनसमूह के साथ इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “विजयादशमी का पर्व हमें स्मरण कराता है कि सत्य और धर्म का मार्ग भले ही कठिन हो, लेकिन अंततः विजय सदैव सत्य, सदाचार और मर्यादा की ही होती है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, कर्तव्यपथ पर अडिग रहने और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आइए, हम अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त करें और सेवा, सद्भाव, करुणा एवं मर्यादा को अपने जीवन का आधार बनाएं, ताकि एक संस्कारवान, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक घर सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव से आलोकित हो, यही मंगलकामना है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



