दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को वर्चुअली संबोधित किया

0
87
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को वर्चुअली संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के दीक्षांत समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने लिखा, “आज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के दीक्षांत समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सप्त धारा’ के विजन से प्रेरित होकर, मैंने युवा इंजीनियरों से ऐसी व्यावहारिक तकनीकें विकसित करने का आग्रह किया जो समस्याओं का समाधान कर सकें। किसी विश्वविद्यालय का वास्तविक प्रभाव केवल प्लेसमेंट से नहीं, बल्कि इस बात से आंका जाता है कि उसके स्नातक असल दुनिया की किन चुनौतियों का समाधान करते हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने डीटीयू के स्नातकों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी रिसर्च को लैब से निकालकर धरातल पर लाएं और दिल्ली की अहम नागरिक चुनौतियों – जैसे वायु गुणवत्ता से लेकर कचरा प्रबंधन तक – को हल करने में अपने कौशल का उपयोग करें, ताकि एक ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण में योगदान दिया जा सके। सभी स्नातकों को बधाई। दिल्ली और भारत के लिए एक बेहतर भविष्य गढ़ने में आप सभी को सफलता मिले, यही शुभकामना है!”

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here