मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनता तक त्वरित, सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाने का निर्देश दिया, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ उठा सकें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की निगरानी तथा नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने विभागीय, जिला एवं पंचायत स्तर पर आम लोगों के फीडबैक, सुझावों एवं शिकायतों के बेहतर प्रबंधन और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



