मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘कश्मीर मैराथन एक्सपो-2026’ का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, जम्मू-कश्मीर सरकार ने बताया कि आगामी ‘कश्मीर मैराथन’ के तीसरे संस्करण से पहले आयोजित इस बड़े कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहाँ खेल के उपकरण, स्थानीय हस्तशिल्प और विभिन्न व्यवसायों को प्रदर्शित किया गया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने मैराथन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस साल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और पूरे जम्मू-कश्मीर में फिटनेस तथा मैराथन दौड़ को बढ़ावा देने के लिए, स्थानीय धावकों के वास्ते एक विशेष पुरस्कार श्रेणी शुरू की गई है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CM_JnK
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



