केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान की प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

0
78
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान की प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान की प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना तथा वर्षा जल संचयन के प्रयासों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान की प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना तथा वर्षा जल संचयन के प्रयासों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, जल संचयन संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने तथा राज्यों, स्थानीय संस्थाओं एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘जनभागीदारी से जल संरक्षण’ के विजन को साकार करते हुए हम जल-सुरक्षित एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CRPaatil

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here