मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में 2,996 विद्यालयों के नए भवनों तथा उनमें 16,440 कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के स्थायी कैंपस के डिजाइन प्लान एवं भूमि की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नए डिग्री महाविद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ छात्रावास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



