श्रीलंका ने वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

0
80
श्रीलंका ने वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया, जो वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान है। रावलपिंडी में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 429 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रन की शानदार पारी खेली और वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्हें आखिरी ओवरों में विल जैक्स का साथ मिला, जिन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए केवल 77 गेंदों में 185 रन जोड़े। इंग्लैंड के ओपनर्स टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। बैंटन ने 51 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि डकेट 39 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जो रूट और ब्रूक ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। रूट ने 66 गेंदों पर 8 चौकों के साथ 69 रन बनाए और 37.1 ओवर में 244 के स्कोर पर आउट हुए। आखिरी ओवर में ब्रूक ने पहले छक्का लगाया और फिर चौथी गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेलकर चौका लगाकर 200 रन पूरे किए। वे 202 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 24 रन पर ही 2 विकेट गंवा बैठी। कामिंदु मेंडिस 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान कुसल मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 137 गेंदों में 166 रन जोड़े। फर्नांडो ने 83 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। रत्नायके ने दासुन शनाका के साथ चौथे विकेट के लिए 79 गेंदों में 133 रन की साझेदारी की। रत्नायके ने 106 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए, जबकि शनाका ने 8 छक्कों के साथ 50 गेंदों पर 97 रन बनाकर शतक से सिर्फ 3 रन दूर रहकर आउट हुए। अंत में जनिथ लियानागे ने 27 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर श्रीलंका को 49.5 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत दिलाई। इंग्लैंड की और से जोश टंग ने 3 विकेट लिए, जबकि सैम करन को 2 और जेमी ओवरटन व लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिले।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here