उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ का फ्लैग ऑफ किया

0
96
उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ का फ्लैग ऑफ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “इस दौरान वॉकथॉन में प्रतिभाग कर रहे युवा साथियों से संवाद कर उन्हें नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने हेतु शपथ दिलाई एवं उनका उत्साहवर्धन किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “नशे के विरुद्ध हमारी सरकार द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। देवभूमि उत्तराखंड को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जागरूकता और जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता और जनसहयोग से हम ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के संकल्प को अवश्य साकार करेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here