मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर में आयोजित 15वें ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – उद्यम 2026’ का उद्घाटन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गांधीनगर में आयोजित 15वें ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर – उद्यम 2026’ का उद्घाटन करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित यह ट्रेड फेयर हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को सशक्त बनाने, स्वदेशी नवाचारों को बढ़ावा देने और आत्म-निर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर देश-प्रदेश के उद्योग जगत के दिग्गजों, उद्यमियों और सम्मानित अतिथियों से संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हुई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @Bhupendrapbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



