मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (एनआईडी) में छात्रों और फैकल्टी को ‘डिज़ाइन डिप्लोमेसी’ विषय पर संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों और फैकल्टी से संवाद भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “डिज़ाइन इन इंडिया, डिज़ाइन फॉर द वर्ल्ड” के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, युवा डिज़ाइनरों से आग्रह किया कि वे केवल सुंदरता से परे सोचें – वास्तविक समस्याओं का समाधान करें, सार्वजनिक सेवाओं को नागरिक-केंद्रित बनाएं, और उपयोगिता, पैकेजिंग तथा विशिष्टता के माध्यम से MSMEs को प्रतिस्पर्धा करने में मदद करें। जब डिज़ाइन भारतीय रचनात्मकता को वैश्विक मूल्य में और सार्थक विचारों को ज़मीनी प्रभाव में बदल देता है, तो वह ‘डिज़ाइन डिप्लोमेसी’ बन जाता है – जो ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक कदम है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



