हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड में दिवाली मेले का उद्घाटन किया

0
60
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड में दिवाली मेले का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सूरजकुंड में दिवाली मेले का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में डीपीआर हरियाणा ने बताया कि 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में भारतीय हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी। यह आयोजन शिल्पकारों के लिए नए अवसर और पर्यटकों के लिए खास अनुभव लेकर आएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज सूरजकुंड में दिवाली मेले में देश के हुनरमंद शिल्पकारों, कारीगरों और कलाकारों के बीच आने का सौभाग्य मिला। उनकी कला, कुशलता और मेहनत आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती दे रही है। यह मेला उनकी रचनात्मकता को सम्मान देने और उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, हमारी सरकार पदमा योजना के तहत ‘वन ब्लॉक, वन प्रोडक्ट’ को प्रोत्साहित कर रही है। 26 अक्टूबर तक चलने वाला यह मेला भारतीय हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और विविध व्यंजनों की समृद्ध झलक प्रस्तुत करेगा। आइए, इस दीपावली पर स्थानीय कारीगरों के उत्पाद अपनाएँ, उनके हुनर को प्रोत्साहन दें और स्वदेशी को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here