मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय ‘मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026’ का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में राज्य शासन एवं मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) के साथ ईएसएससीआई, एसईएमआई इंडिया, एससीएल मोहाली, आईएसआईजी और आईआईसीटी ने कौशल विकास, निवेश प्रोत्साहन, चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन सहयोग एवं AVGC-XR सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि समिट के दौरान सीएम यादव ने कंपनियों को लैटर ऑफ अवॉर्ड भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश सेमि समिट स्टार्टअप चैलेंज 2026 के विजेता स्टार्टअप्स को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



