मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी के एमटीएस (जन स्वास्थ्य) कर्मचारियों के लिए आयोजित एक आभार कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर मोनिका पंत, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दिल्ली नगर निगम के एमटीएस पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों के लिए ‘समान कार्य, समान वेतन’ के निर्णय पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस निर्णय से लगभग 4,000 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। चाहे हमारी आशा और आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में वृद्धि हो या नर्सिंग इंटर्न के मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, हमारी सरकार हर उस हाथ को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो दिल्ली की सेवा में जुटा है। सभी एमटीएस भाई-बहनों को हृदय से बधाई। आप इसी लगन और समर्पण के साथ दिल्ली की सेवा करते रहें। आपके सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



