मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शुक्रवार को जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग की वर्तमान गतिविधियों, संचालित परियोजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं की गहन समीक्षा की तथा सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राज्यों के साथ मिलकर जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन एवं जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम जल संरक्षण, कुशल जल प्रबंधन और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



