मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में TechSangam अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के द्वितीय दिवस का उद्घाटन किया । आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “एआई ने समाधान और संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। इन संभावनाओं को और सशक्त करते हुए आज लखनऊ में TechSangam अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के द्वितीय दिवस का उद्घाटन किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर क्वांटम फॉरेंसिक्स एवं विधिक अनुपालन पर आधारित LexQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ एवं AI In Construction पुस्तक का विमोचन हुआ। साथ ही, फैकल्टी एक्सचेंज, जॉइंट सर्टिफिकेशन, रिसर्च एंड ग्लोबल एक्सपोजर को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न संस्थाओं के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ। रिसर्च, इनोवेशन, इन्वेस्टमेंट, एंप्लॉयमेंट, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन और वर्ल्ड क्लास एजुकेशन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है। समिट की सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



