दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने सिंगलपुर के प्रेमबाड़ी पुल स्थित मुनक नहर के किनारे छठ घाट के विकास कार्यों-तैयारियों का निरीक्षण किया

0
71
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने सिंगलपुर के प्रेमबाड़ी पुल स्थित मुनक नहर के किनारे छठ घाट के विकास कार्यों और तैयारियों का निरीक्षण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सिंगलपुर के प्रेमबाड़ी पुल स्थित मुनक नहर के किनारे छठ घाट के विकास कार्यों और तैयारियों का निरीक्षण किया और काम को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि छठ महापर्व के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, गहन साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण से लेकर लाइटिंग और जरूरी सुविधाओं तक, हर पहलू को प्राथमिकता दी जा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज प्रेमबाड़ी पुल, सिंगलपुर में मुनक नहर के विकास, सौंदर्यीकरण और छठ घाटों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिस मुनक नहर के आसपास कभी गंदगी और अव्यवस्थाओं से लोगों को परेशानी होती थी, आज वहां स्वच्छता, सुंदरता और सुविधाओं की नई तस्वीर आकार ले रही है। हमारा लक्ष्य है कि छठ महापर्व से पहले निर्माण कार्य पूर्ण हो। माताएं-बहनें और श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में, बिना किसी परेशानी के छठी मैया की आराधना कर सकें। इसके लिए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here