मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पालम 360 खाप द्वारा आयोजित पावन जीवन जग (धर्म यज्ञ-घोगा) एवं पगड़ी सम्मान समारोह में शामिल हुई। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चांदोलिया, विधायक राज करण खत्री, पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी, दीपक भारद्वाज एवं दिनेश भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पालम 360 खाप ने पीढ़ियों से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और हमारी गौरवशाली परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज को जोड़ने और संस्कारों को जीवंत रखने के लिए कार्य करने की इसकी परंपरा सराहनीय है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार दिल्ली के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में 48 गांवों को शहरी दर्जा देकर विकास की रफ्तार तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



