पिथौरागढ़ : सीएम धामी ने चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

0
88
पिथौरागढ़ : सीएम धामी ने चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल एवं फकीर राम टम्टा भी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “चंडाक, पिथौरागढ़ स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव जाने तथा संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी सत्र से कॉलेज में 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने के साथ ही युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here