केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भुवनेश्वर में आयोजित ‘नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव’ के समापन सत्र को संबोधित किया

0
89
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भुवनेश्वर में आयोजित 'नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव' के समापन सत्र को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज भुवनेश्वर में आयोजित ‘नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव’ के समापन सत्र को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “भुवनेश्वर में आयोजित ‘नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव’ के समापन सत्र को संबोधित किया। इस कॉन्क्लेव की थीम ‘अर्बन राइजिंग: रीथिंकिंग अर्बन सिस्टम्स, सॉल्यूशंस एंड डिलीवरी’ थी। भारत के शहरी भविष्य के लिए सुनियोजित विकास, मजबूत बुनियादी ढांचा और नागरिकों पर केंद्रित सेवाओं की आवश्यकता है। हमारे प्रमुख राष्ट्रीय मिशन – जैसे अमृत, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और पीएम स्वनिधि – जल सुरक्षा, स्वच्छता, शहरों को स्वच्छ बनाने और वित्तीय समावेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “समावेशी, रहने योग्य और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाने के लिए किफायती आवास, सार्वजनिक परिवहन, टिकाऊ निर्माण और पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान बहुत महत्वपूर्ण है। देश के आधे से अधिक पुराने कचरे का निपटान किया जा चुका है; अब हमें इस प्रगति को बनाए रखने और नया कचरा जमा होने से रोकने पर ध्यान देना चाहिए। मैं ओडिशा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी को ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस’ और ‘नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव’ के सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। ये दोनों ही मंच विचारों के आदान-प्रदान और भारत के शहरी विकास के भविष्य को आकार देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @mlkhattar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here