शहडोल : सीएम यादव ने बाणगंगा मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में बोनस राशि ट्रांसफर की

0
101
शहडोल : सीएम यादव ने बाणगंगा मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में बोनस राशि ट्रांसफर की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शहडोल जिले के बाणगंगा मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 8 लाख 66 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में 22.89 करोड़ रुपए की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार एवं सांसद हिमाद्री सिंह तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दक्षिण वनमण्डल, शहडोल के 22.14 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित कार्यालय एवं आवासीय भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 461.83 करोड़ रुपए की लागत के 134 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगातें भी दीं। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here