मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैरा, विधायक सरिता आर्या, सुरेश गरिया, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव’ में सहभागिता कर लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। हमारी लोकसंस्कृति हमारी पहचान, हमारी जड़ों और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना, संवर्धित करना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। हमारी सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति के संरक्षण, लोक कलाकारों के प्रोत्साहन और उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘कुमाऊँ द्वार महोत्सव’ जैसे आयोजन हमारी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



