IND vs NZ टी-20 सीरीज : ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से हुए बाहर

0
89
IND vs NZ टी-20 सीरीज : ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से हुए बाहर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी भारतीय टीम को तीसरे मैच से पहले झटका लगा है। ईशान किशन अब तक चोट से उबर नहीं पाए हैं और तीसरे टी20 में भी नहीं खेलेंगे। ईशान को पहले मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल सके। बीसीसीआई ने पहले उन्हें सिर्फ दूसरे मैच से बाहर बताया था, लेकिन सोमवार सुबह जारी बयान में पुष्टि की कि वह तीसरे मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ईशान किशन अपने लो-ग्रेड राइट एडक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह उबर रहे हैं। उन्हें यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले T20I मैच के दौरान लगी थी। वे अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए 27 अक्टूबर 2026 को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे T20I मैच से वे बाहर रहेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है। कुमार कुशाग्र तीसरे T20I मैच के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here