उप्र : सीएम योगी कानपुर में ₹411 करोड़ से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल

0
119
उप्र : सीएम योगी कानपुर में ₹411 करोड़ से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर में 411 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज उत्तर प्रदेश के हर गांव और शहर में खुशहाली का माहौल है, चारों ओर उल्लास है, उमंग है, उत्साह है, यही तो ‘रामराज्य’ है। इसे विस्तार प्रदान करते हुए कानपुर नगर के बिल्हौर और बिठूर विधान सभा क्षेत्रों के लिए ₹411 करोड़ लागत की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में आज सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के पावन श्रीचरणों को नमन एवं उनकी जयंती के अवसर पर प्राप्त इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here