मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026’ की तैयारियों का जायजा लिया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 2 से 5 नवंबर 2026 तक, नई दिल्ली नवीकरणीय ऊर्जा पर केंद्रित दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक की मेजबानी करेगी। इसमें 100 से अधिक सत्र होंगे और 75,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि यह शिखर सम्मेलन वैश्विक नेताओं, उद्योग जगत के हितधारकों, निवेशकों, नवप्रवर्तकों और युवाओं को एक मंच पर लाएगा, ताकि वे मिलकर स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य को आकार दे सकें। उन्होंने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लें और इसका हिस्सा बनें, क्योंकि भारत एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



