मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित “लेखक गांव अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026” के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ‘धरती का स्वर्ग उत्तराखंड’ एवं ‘देवभूमि का काव्य पुष्प’ पुस्तिका का विमोचन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य भूषण और लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कारों के माध्यम से प्रदेश के उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही हिंदी सहित विभिन्न स्थानीय भाषाओं में ग्रंथ प्रकाशन के लिए साहित्यकारों को अनुदान भी दिया जा रहा है। हम उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साहित्य, संस्कृति, कला, शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को समर्पित इस महोत्सव ने वैश्विक स्तर पर भारतीय भाषाओं की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।” कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, लेखक गांव की डायरेक्टर विदुषी निशंक समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



