मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर निवास कार्यालय से अंबिकापुर में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह 2026 में वर्चुअली शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा, “बाबा कार्तिक उरांव जी की जयंती के अवसर पर आज अंबिकापुर, सरगुजा में आयोजित जन्म शताब्दी समारोह-2026 में वर्चुअली जुड़कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। हमारी सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास और जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



