मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में ‘सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (एसईसीआई) की नई इमारत का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “नई दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में ‘सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (एसईसीआई) की नई इमारत का उद्घाटन किया। एसईसीआई की उल्लेखनीय प्रगति और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा इकोसिस्टम को बदलने में इसकी अहम भूमिका की सराहना की। एसईसीआई ने डिस्कॉम के साथ 71 GW से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा के लिए ‘पावर सेल एग्रीमेंट’ किए हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अपनी बढ़ती क्षमताओं और निरंतर प्रतिबद्धता के साथ, सईसीआई, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने में एक प्रमुख संस्था बनी रहेगी—एक ऐसा भारत जो स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा से संचालित हो।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



