नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की महापरिषद की 93वीं बैठक की अध्यक्षता की

0
86
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की महापरिषद की 93वीं बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की महापरिषद की 93वीं बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक एनसीडीसी की उपस्थिति बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसका लाभ अब छोटे किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और ग्रामीण महिलाओं तक पहुँच रहा है। एनसीडीसी अपने विस्तार और कार्यप्रणाली को लेकर अगले 25 वर्षों का व्यापक रोडमैप तैयार करे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि वर्ष 2030 तक पूर्वोत्तर को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और सहकारी चीनी मिलों को चक्रीय अर्थव्यवस्था से अधिक लाभकारी बनाने में भी एनसीडीसी की अहम भूमिका रहने वाली है।

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here