भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज दोपहर 12:30 बजे ऑकलैंड में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका भारत यह मैच जीतता है या नहीं, चर्चा का मुख्य विषय यह नहीं है। सवाल यह है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, क्योंकि ईशान किशन ने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है। पहले टी-20 में ग्रोइन इंजरी के बाद ईशान दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेले थे, जिनमें वैभव को मौका मिला। पिछले मुकाबले में वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए और अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए सबसे तेज शतकीय साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया। ईशान की वापसी हुई तो वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने आए हैं। भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। सीरीज जीत चुका भारत आखिरी दो मैचों में टीम में बदलाव कर सकता है। अब तक मौका नहीं पाने वाले कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को खिलाया जा सकता है। शिवम दुबे को नितीश कुमार रेड्डी की जगह, जबकि मयंक यादव को प्रिंस यादव या भुवनेश्वर की जगह मौका देने पर भी विचार हो सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर, ब्लेयर टिकनर/नाथन स्मिथ।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



