मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ‘इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट’ (आईएसआईडी) और ‘इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएशन’ (आईडीआरए) द्वारा आयोजित भारत के औद्योगिक रूपांतरण पर चौथी राष्ट्रीय कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों, और वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए ‘मुक्त व्यापार समझौतों’ से मिलने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से आग्रह किया कि वे भारत की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दें।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyalOffc
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



