मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में ‘इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट’ के कर्टेन रेज़र को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “नई दिल्ली में ‘इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट’ के कर्टेन रेज़र को संबोधित किया। इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत के मजबूत आर्थिक आधार, एफटीए के बढ़ते नेटवर्क और स्थिर नीतिगत माहौल से निवेश और निर्यात के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस बात पर जोर दिया कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर सहयोग, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ गहरा जुड़ाव और निवेश-आधारित विकास, तेलंगाना के लिए नए अवसर पैदा कर सकते हैं। इससे ‘विकसित भारत 2047’ के हमारे सामूहिक विजन को साकार करने में मदद मिलेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



