असम : सीएम सरमा ने तिनसुकिया के हापजान में 55 करोड़ रुपये की ‘ग्रीन एएसी ब्लॉक’ इकाई का उद्घाटन किया

0
88
असम : सीएम सरमा ने तिनसुकिया के हापजान में 55 करोड़ रुपये की 'ग्रीन एएसी ब्लॉक' इकाई का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को तिनसुकिया के हापजान में 55 करोड़ रुपये की ‘ग्रीन एएसी ब्लॉक’ इकाई का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने बताया कि यह ‘एडवांटेज असम 2.0’ का ही एक परिणाम है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 2 लाख क्यूबिक मीटर की वार्षिक क्षमता वाली यह इकाई ब्रह्मपुत्र की गाद का उपयोग करेगी। इससे हर साल लगभग 10 करोड़ पारंपरिक ईंटों की जगह ली जा सकेगी और 650 से अधिक रोजगार पैदा होंगे। ‘इन-बिल्ट ग्रिप टेक्नोलॉजी’ वाली यह एशिया की पहली एएसी ब्लॉक इकाई है, जो उपजाऊ कृषि भूमि को बचाने में भी मदद करेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeAssam

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here