पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

0
90
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केवड़िया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा ने कहा कि सरदार पटेल का अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BJP4India

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here