मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस और ‘लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देहरादून के घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सरदार पटेल जी ने अपने अडिग संकल्प और असाधारण नेतृत्व से बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर भारत की एकता को नई मजबूती दी। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



