मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर अमर जवान ज्योति, जनपथ, जयपुर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के प्रति अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र की संप्रभुता, एकता एवं प्रशासनिक सुदृढ़ता के प्रति सरदार पटेल जी का युगांतकारी योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों का उत्साह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को व्यावहारिक धरातल पर मजबूत करता है। आइए, राष्ट्र के गौरव, अखंडता और सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता को पुनः अभिव्यक्त करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



