मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ के पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अटूट समर्पण से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



