पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने कॉम्फेड में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया

0
80
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने कॉम्फेड में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना स्थित कॉम्फेड में कॉम्फेड में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने डायरेक्ट अकाउंट ट्रांसफर के माध्यम से 5,832 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के 1,06,063 लाभार्थियों के बैंक खातों में 68.51 करोड़ रुपए की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नव-निर्मित कॉल सेंटर ‘सुधा सम्पर्क’ का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिहार के दूध, तरकारी एवं मछली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। वर्ष 2026-27 में प्रतिदिन 50 लाख लीटर दूध संग्रहण तथा राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने जैविक उद्यान, पटना में सुधा कैफेटेरिया एवं तरकारी दुकान तथा मीठापुर स्थित मीन भवन में Fresh Catch Kiosk एवं सुधा पार्लर का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि सुधा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रांड बनाने और अन्य राज्यों में इसके विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here