मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती समारोह में इस क्षेत्र को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, लगभग ₹5 करोड़ की लागत से पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 141 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन त्वरित प्रतिक्रिया, सघन पेट्रोलिंग और आधुनिक पुलिसिंग को नई मजबूती देंगे। इस अवसर पर इस बल की गौरवशाली यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह प्रदर्शनी आने वाली पीढ़ियों को अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



