भोपाल : सीएम यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया

0
80
भोपाल : सीएम यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर 71 कलाकारों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर ने मनमोहक सांगीतिक प्रस्तुति दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ कर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति’ के अंतर्गत 102 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 1-1 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ‘किसान कल्याण स्‍वाभिमान पर्व क्विज’ के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हम मध्यप्रदेश को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित हैं। राज्योत्सव में पार्श्व गायिका सुश्री मोनाली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुतियों ने भोपाल की शाम को यादगार बना दिया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here