उप्र : सीएम योगी ने गोंडा में 520 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
85
उप्र : सीएम योगी ने गोंडा में 520 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोंडा के मनकापुर एवं गौरा विधान सभा क्षेत्रों में 520 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चेक, चाबियां एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पिछले 9.5 वर्षों में अकेले गोंडा जनपद के लिए ₹16,000 करोड़ से अधिक तथा पूरे देवीपाटन मंडल के लिए लगभग ₹50,000 करोड़ की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। माँ बाराही देवी एवं बाबा पृथ्वीनाथ की असीम कृपा से अभिसिंचित पावन भूमि जनपद गोंडा के मनकापुर एवं गौरा विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास व ट्रैक्टर की चाबी एवं चेक का वितरण भी हुआ। पावन पर्व दीपावली से पूर्व प्राप्त इन सौगातों हेतु जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here