नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘जन्मशताब्दी महोत्सव 2026’ में हुए शामिल

0
74
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘जन्मशताब्दी महोत्सव 2026’ में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘जन्मशताब्दी महोत्सव 2026’ में शामिल हुए। आज एक सशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘जन्मशताब्दी महोत्सव 2026’ में सम्मिलित होकर परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना की गौरवशाली परंपरा का उत्सव है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “गायत्री परिवार ने साधना और संगठन के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों की भावना को सशक्त किया है। यह शताब्दी वर्ष हमें श्रेष्ठ विचारों को जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @PiyushGoyal

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here