लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा में ‘संविधान पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित किया

0
71
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा में ‘संविधान पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज हरियाणा विधानसभा में ‘संविधान पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “हरियाणा विधानसभा में ‘संविधान पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित किया। हरियाणा के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों की सहभागिता वाला यह सम्मेलन अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। श्रीमद्भगवद्गीता की पावन भूमि हरियाणा ने अपनी विकास यात्रा में परिश्रम, साहस और समर्पण के बल पर राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारत का संविधान हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और देश की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों के योगदान से निर्मित यह संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को दिशा देता है। हमारे लोकतंत्र की शक्ति जनता के विश्वास और उसकी भागीदारी में निहित है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “संसद से लेकर विधानसभाओं और पंचायतों तक प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता की अपेक्षाओं को सदन तक पहुँचाए, जनहित के विषयों को प्राथमिकता दे और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखे। पूर्व विधायकों का अनुभव और वर्तमान जनप्रतिनिधियों की ऊर्जा इस दायित्व को और प्रभावी बना सकती है। विचारों में भिन्नता लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन संवाद तथा सहमति और असहमति के परस्पर सम्मान से ही हम साझा उद्देश्यों की ओर आगे बढ़ सकते हैं। आशा है कि संविधान पखवाड़े के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचेगी। मेरा विश्वास है कि वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के अनुभवों और विचारों का यह साझा मंच हमारी विधायी परंपराओं को और समृद्ध करेगा। संविधान के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में आत्मसात करते हुए हम लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाएँगे और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here